Responsive Menu
Add more content here...

रॅपिड चॅम्पियनशिप

2024 FIDE महिला जागतिक रॅपिड चॅम्पियनशिप

2024 FIDE महिला जागतिक रॅपिड चॅम्पियनशिप

2024 FIDE महिला जागतिक रॅपिड चॅम्पियनशिप

प्रधानमंत्री ने 2024 FIDE महिला विश्व रैपिड चैम्पियनशिप जीतने के लिए हम्पी कोनेरू को बधाई दी

37 साल की हम्पी ने रविवार को इंडोनेशिया की एरिन सुकंदर को हराकर विश्व खिताब जीता था. उन्होंने 11 में से 8.5 अंक हासिल कर खिताब जीता। हम्पी ने इससे पहले 2019 में जॉर्जिया में विश्व खिताब जीता था। चीन की जू वेनजुन के बाद हम्पी एक से अधिक विश्व खिताब जीतने वाली दुनिया की दूसरी महिला शतरंज खिलाड़ी बनीं।

2024 FIDE महिला जागतिक रॅपिड चॅम्पियनशिप


प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हम्पी कोनेरू को 2024 FIDE महिला विश्व रैपिड चैम्पियनशिप जीतने के लिए बधाई दी। उन्होंने लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके साहस और प्रतिभा की सराहना की।

एक्स पर अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ के हैंडल की पोस्ट का जवाब देते हुए उन्होंने लिखा:

“2024 FIDE

महिला विश्व रैपिड चैम्पियनशिप जीतने पर @humpy_koneru को बधाई! उनका साहस और प्रतिभा लाखों लोगों को प्रेरित करती रहती है।

यह जीत और भी ऐतिहासिक है क्योंकि यह उनका दूसरा विश्व स्प्रिंट खिताब है, जिससे वह यह अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय बन गई हैं।

2024 FIDE महिला जागतिक रॅपिड चॅम्पियनशिप

पहले राउंड में हारने के बाद भी हम्पी ने जोरदार प्रदर्शन किया और विश्व खिताब अपने नाम कर लिया। हम्पी ने इससे पहले रैपिड स्पर्धा में अच्छा प्रदर्शन किया था और 2012 में मास्को में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा पिछले साल वह उज्बेकिस्तान में सिल्वर मेडल तक पहुंची थीं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top